सोशल मीडिया पर अश्लील मैसेज और जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

कोरबा | व्हाट्सएप और फर्जी इंस्टाग्राम आईडी से अश्लील संदेश व फोटो भेजकर महिला और उसके परिजनों को प्रताड़ित करने तथा जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को कोरबा पुलिस ने बलौदाबाजार से गिरफ्तार किया है।

सीएसईबी पुलिस सहायता केंद्र, थाना सिविल लाइन की टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर ग्राम खोरसीनाला, पनगांव में दबिश देकर आरोपी अश्थेश्वर रात्रे (24 वर्ष) को पकड़ा। पुलिस ने मोबाइल फोन और संबंधित चैट के स्क्रीनशॉट जब्त किए हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

✍️ विजय मेश्राम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!