जांजगीर में लूट के आरोपी का स्केच जारी, पहचान बताने पर मिलेगा इनाम

जांजगीर | कोतवाली थाना क्षेत्र में घर में अकेली महिला को बंधक बनाकर मारपीट करने और सोने-चांदी के जेवर लूटने के मामले में पुलिस ने संदिग्ध आरोपी का स्केच जारी किया है। घटना 12 नवंबर की है, जब दो नकाबपोश बदमाश घर में घुसकर महिला से मारपीट करने के बाद अलमारी में रखे जेवर लूटकर फरार हो गए थे। भागते समय महिला ने एक आरोपी का नकाब खींचकर उसका चेहरा देख लिया था। पीड़िता के बताए हुलिए के आधार पर पुलिस ने स्केच तैयार कराया है। पुलिस ने आम लोगों से आरोपी की पहचान करने और जानकारी देने की अपील की है। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा और उचित इनाम भी दिया जाएगा।

✍️ विजय मेश्राम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!