गांजा सेवन करते युवक से पूछताछ में आशा महंत का नाम आया, रेड में महुआ शराब बरामद; रवि वर्मा पर भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

कोरबा: थाना कोतवाली पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गांजा सेवन करते एक युवक को पकड़ा। पुलिस के मुताबिक धनुहारपारा निवासी 19 वर्षीय यश बैरागी, पिता कमलेश कश्यप, के कब्जे से 5 ग्राम गांजा बरामद किया गया। मामले में धारा 27 NDPS Act के तहत कार्रवाई की गई।

पूछताछ में युवक ने पुलिस को बताया कि उसे गांजा आशा महंत, निवासी अटल आवास राताखार, से प्राप्त होता था। सूचना के आधार पर पुलिस ने आशा महंत के ठिकाने पर दबिश दी। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 14 लीटर कच्ची महुआ शराब और 100 रुपये बिक्री रकम बरामद होने की बात पुलिस ने कही। मामले में नियमानुसार कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार आशा महंत पूर्व में भी आबकारी एक्ट के मामले में जेल जा चुकी है।

अवैध महुआ शराब के मामले में एक और कार्रवाई

एक अन्य कार्रवाई में रीना बैरागी, पति कृष्णा बैरागी, निवासी अटल आवास राताखार, के कब्जे से अवैध महुआ शराब बरामद किए जाने की जानकारी पुलिस ने दी है। उसके खिलाफ धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

आपराधिक गतिविधियों पर भी कार्रवाई

पुलिस के मुताबिक राताखार निवासी रवि वर्मा के संबंध में गांजा बिक्री की सूचना मिलने पर रेड कार्रवाई की गई। उसके विरुद्ध धारा 170 BNSS के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए जेल भेजने की कार्रवाई की गई।

इसी तरह आजाद सिंह पाल, प्रभात बैरागी और प्रतीक बैरागी द्वारा संचालित पान ठेलों पर नशे से संबंधित सामग्री उपलब्ध कराने की गतिविधियां पाए जाने की बात पुलिस ने कही है। तीनों के खिलाफ भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार और आपराधिक गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। सूचना मिलने पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!