
कोरबा | डिंगापुर स्थित उमंग दिव्यांग विद्यालय सह छात्रावास में दिव्यांग बच्चों से अधीक्षिका की निजी स्कूटी साफ कराने का आरोप लगा है। मामले से जुड़े दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। समाज कल्याण विभाग ने अधीक्षिका मीना सोनी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। विभागीय अधिकारी हरीश सक्सेना के अनुसार, अधीक्षिका ने इसे कर्मचारियों की साजिश बताया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
✍️ विजय मेश्राम





