
अहमदनगर | बाइबिल बैपटिस्ट चर्च, शांतिपुर, अहमदनगर में 3 एवं 4 नवंबर 2026 को दो दिवसीय ‘अभिषेक महोत्सव 2026’ सभा का भव्य आयोजन किया गया। इस आध्यात्मिक कार्यक्रम में लगभग 500 से भी अधिक लोगों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम में विभिन्न स्थानों से अनेक पास्टर एवं परमेश्वर के सेवकों ने भाग लिया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के कोरबा से पहुंचे प्रॉफेट राज खांडेल जी ने विशेष रूप से परमेश्वर के वचन का प्रचार किया तथा उपस्थित लोगों को आध्यात्मिक संदेश दिया।
दो दिनों तक आयोजित इस सभा में बड़ी संख्या में विश्वासियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को परमेश्वर के वचन से जोड़ना, विश्वास में मजबूत करना तथा आत्मिक जागृति का संदेश देना रहा।
इस प्रकार दो दिवसीय ‘अभिषेक महोत्सव 2026’ सभा उत्साह और आध्यात्मिक सहभागिता के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।
✍️विजय मेश्राम




