कांग्रेस नेता प्रवीण ओगरे ने जिलेवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं

कोरबा | दीपावली के पावन पर्व पर कांग्रेस नेता प्रवीण ओगरे ने जिले के समस्त नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दीपावली प्रकाश, प्रेम, खुशियों और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। यह पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और नई ऊर्जा लेकर आए।

उन्होंने जिलेवासियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि मां लक्ष्मी की कृपा सभी परिवारों पर बनी रहे और हर घर खुशियों के दीपों से रोशन हो। साथ ही उन्होंने सभी से दीपावली का त्योहार आपसी प्रेम, सद्भाव और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!