
दीपका | सोमवारी बाजार में लंबे समय से चली आ रही नाली जाम और जलभराव की समस्या जल्द दूर होगी। वार्डवासियों की मांग पर नगर पालिका ने 16 लाख रुपए का टेंडर जारी किया है। शुक्रवार से निर्माण कार्य शुरू होने की तैयारी है। नाली निर्माण में बाधा बने अवैध अतिक्रमण को प्रशासन ने एक्सकैवेटर से हटाया। सीएमओ नेतराम रत्नेश ने बताया कि नाली बनने से क्षेत्र में जल निकासी बेहतर होगी और लोगों को राहत मिलेगी।
✍️ विजय मेश्राम





