जिले में आज से चलेगा 15 दिवसीय खाद्य सुरक्षा अभियान, होटल-ढाबों की होगी जांच

जिले में लोगों को स्वच्छ, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के लिए 16 से 30 नवंबर तक ‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत होटल, ढाबे, रेस्टोरेंट, कैंटीन और स्ट्रीट फूड विक्रेताओं के यहां स्वच्छता एवं खाद्य सुरक्षा मानकों की जांच होगी।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी पुष्पा खाखा के अनुसार, निरीक्षण के दौरान रसोईघर, खाद्य भंडारण, पेयजल, बर्तन, कर्मचारियों की स्वच्छता और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांची जाएगी। मिठाई, बिरयानी, चाट, फास्ट फूड सहित अन्य खाद्य पदार्थों में प्रतिबंधित रंगों के इस्तेमाल पर विशेष निगरानी रहेगी।

बिना वैध खाद्य लाइसेंस संचालित प्रतिष्ठानों और गंभीर अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान खाद्य कारोबारियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ अखबारी कागज में खाद्य पदार्थों की पैकिंग और परोसने पर भी रोक के निर्देश दिए जाएंगे।

✍️विजय मेश्राम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!