कोरबा जिले के बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र के चाकाबुड़ा छिछमेपारा का है। प्रार्थी अजय सिदार उम्र 23 वर्ष ने 10 सितंबर को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि 9 सितंबर की सुबह करीब 4 बजे उसने सल्हिापारा स्थित एक दुकान के पुराने घर से गांव के ही कान्हा अगरिया, बिज्जू और सोनू अगरिया को चोरी का सामान ले जाते हुए देखा था। अजय ने ईमानदारी दिखाते हुए इसकी सूचना दुकान मालिक को दे दी।

बस इसी बात से आरोपी आगबूला हो गए। बदला लेने के लिए उन्होंने उसी रात 9 बजे तालाब के पास अजय को घेर लिया। चारों आरोपी – कन्हैयालाल अगरिया उर्फ कान्हा (19 वर्ष), विजय कुमार अगरिया उर्फ बिज्जू (20 वर्ष), राहुल सिंह अगरिया उर्फ सोनू (20 वर्ष) और एक विधि से संघर्षरत बालक पहले से घात लगाए बैठे थे।




