
कोरबा | राजगामार क्षेत्र में 7 वर्षीय बालिका भव्या जोशी की हत्या के मामले में न्याय की मांग को लेकर राताखार वार्ड क्रमांक-4 में पार्षद रवि सिंह चंदेल के नेतृत्व में वार्डवासियों ने कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान लोगों ने दो मिनट का मौन धारण कर बालिका को श्रद्धांजलि दी और आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की।

कैंडल मार्च में पुष्पा स्वामी, मोहन चंद्रा, वीर सिंह, लक्ष्मण कहरा, सचिव कुर्रे, माधव कहरा, राजेंद्र पटेल, वीर पटेल, शबनम मसीह, कविता कुर्रे, अनिमा सिंह, भूरी बाई, लक्ष बाई, हरविंदर सिंह, फोटो बाई, बड़े नोनी, सुंदरी बाई, लता मांझी सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी शामिल हुए।







