
कोरबा | मासूम बच्ची की हत्या के मामले में श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान कथित अमर्यादित भाषा के इस्तेमाल को लेकर भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी सदस्य कविता सोनी विवादों में घिर गई हैं। उनके बयान की कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुकेश राठौर ने कड़ी आलोचना की है।
विवाद बढ़ने के बाद भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी ने कविता सोनी को शो-कॉज नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। संगठन ने कहा है कि जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई पर विचार किया जाएगा।
अब सवाल है कि भाजपा का यह नोटिस महज औपचारिकता बनकर रह जाएगा या संगठन कोई ठोस कदम भी उठाएगा। वहीं, इस राजनीतिक विवाद के बीच मासूम बच्ची को न्याय दिलाने और आरोपी को कानून के तहत कठोर सजा देने की मांग प्रमुख बनी रहनी चाहिए।






