किन्नर बनकर वसूली करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

शिवरीनारायण | खुद को किन्नर बताकर घरों और दुकानों में घुसकर लोगों को डराने-धमकाने और अवैध वसूली करने के मामले में शिवरीनारायण पुलिस ने दो महिलाओं सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी 11 हजार रुपए मांगते और रकम नहीं देने पर दुकान बंद होने व परिवार बर्बाद होने का श्राप देने की धमकी देते थे।

बृजेश कुमार घृतलहरे की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की। आरोपियों ने उनसे 1100 रुपए वसूले थे। पुलिस ने रोहित कुमार यादव (33), अंजली सौरा (22) और संतोषी सौरा (50) को गिरफ्तार कर 1450 रुपए नकद और सीजी 10 सीएपी 6221 नंबर का ऑटो जब्त किया। पूछताछ में आरोपियों ने अतिरिक्त 350 रुपए वसूलना स्वीकार किया। तीनों को 20 नवंबर को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!