पिकनिक के बहाने जुए का फड़, एल्डरमैन और प्राचार्य समेत 6 गिरफ्तार

कोरबा | उरगा थाना क्षेत्र के पहाड़गांव में पिकनिक मनाने पहुंचे लोगों ने जुए का फड़ सजा लिया। सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर नगर पालिका बाराद्वार के एल्डरमैन रविन्द्र खांडे और स्कूल प्राचार्य शशिकांत दुबे समेत छह लोगों को जुआ खेलते पकड़ा।

पुलिस के अनुसार, सभी आरोपी जांजगीर-चांपा जिले के बाराद्वार क्षेत्र के रहने वाले हैं। पकड़े गए अन्य आरोपियों में अभिषेक उर्फ गज्जू ठाकुर, ज्योतिष वैष्णव, दीपक कुमार और आशुतोष राय शामिल हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले पसान थाना क्षेत्र में भी जुए के फड़ पर कार्रवाई के दौरान सरपंच और शिक्षक पकड़े गए थे। अब एल्डरमैन और प्राचार्य के जुआ खेलते पकड़े जाने का मामला सामने आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!