नरकालो जंगल में मिले बाघ के पदचिह्न, वन विभाग ने लगाए ट्रैप कैमरे

कोरबा | धरमजयगढ़ वन मंडल के बोरो रेंज अंतर्गत नरकालो जंगल में बाघ के पदचिह्न मिलने से वन विभाग अलर्ट हो गया है। बाघ की मौजूदगी की पुष्टि के लिए तीन स्थानों पर ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं। कुट्मुरा रेंज से लगे इस क्षेत्र के ग्रामीणों को जंगल में जाने से मना किया गया है। एसडीओ मणिकांत वर्मा ने बताया कि ग्रामीणों को सतर्क रहने और बाघ दिखने पर तत्काल सूचना देने कहा गया है। इसी मार्ग से हाथियों का झुंड भी गुजरता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!