
कोरबा | सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कोसाबाड़ी चौक स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में अज्ञात चोरों ने बीती रात चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मंदिर की दान पेटी में रखी नकदी लेकर फरार हो गए। सुबह घटना की जानकारी मिलने पर मंदिर परिसर में हड़कंप मच गया।
सूचना पर सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। चोरों के सुराग तलाशने डॉग स्क्वॉड की भी मदद ली जा रही है। बताया जा रहा है कि मंदिर परिसर में लगे CCTV कैमरे खराब थे, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल दान पेटी से चोरी हुई रकम का आकलन नहीं हो पाया है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में जांच कर आरोपियों की तलाश कर रही है।





