
बिलासपुर | जमीन का बटांकन करने के एवज में 25 हजार रुपये की रिश्वत लेने के मामले में पटवारी ऋषिपुरी गोस्वामी को कलेक्टर संजय अग्रवाल ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पटवारी कथित तौर पर रिश्वत लेते दिखाई दे रहे हैं। मामले की प्रारंभिक जांच में रिश्वत लेने की पुष्टि होने के बाद यह कार्रवाई की गई। कलेक्टर ने पचपेड़ी तहसीलदार को सात दिनों के भीतर आरोप पत्र प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए हैं। निलंबन अवधि में पटवारी का मुख्यालय एसडीएम कार्यालय कोटा निर्धारित किया गया है।







