कटघोरा में EOW की बड़ी दबिश, दो ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

नगर पालिका अध्यक्ष राज जायसवाल और नगर सैनिक दिलीप केंवट के ठिकानों पर पहुंची टीम, DMF घोटाले से जुड़ सकते हैं तार!

कोरबा | जिले के कटघोरा में आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) की टीम ने एक साथ दो अलग-अलग ठिकानों पर दबिश देकर कार्रवाई शुरू की है। जानकारी के अनुसार, EOW की टीम कटघोरा नगर पालिका अध्यक्ष राज जायसवाल के निवास और नगर सैनिक दिलीप केंवट के ठिकाने पर पहुंची है।

इस कार्रवाई को पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में सामने आए चर्चित DMF घोटाले से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, दोनों ठिकानों पर छापेमारी के पीछे की वजह और जांच के दायरे को लेकर फिलहाल आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

फिलहाल EOW की कार्रवाई जारी होने की जानकारी है। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और इस कार्रवाई के पीछे असल वजह क्या है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!