हरदीबाजार केंद्र में 12.80 क्विंटल धान बेचने वाली पहली किसान गीतांजलि डहरिया का हुआ सम्मान

कोरबा | खरीफ हरदीबाजार केंद्र में 12.80 क्विंटल धान बेचने वाली पहली किसान गीतांजलि डहरिया का हुआ सम्मानविपणन वर्ष 2026-27 के तहत जिले के सभी 68 धान उपार्जन केंद्रों में शनिवार 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू हो गई। हरदीबाजार धान उपार्जन केंद्र में पूजा-अर्चना के साथ खरीदी का शुभारंभ किया गया। इस दौरान पहली किसान ग्राम हरदीबाजार निवासी गीतांजलि डहरिया का माला पहनाकर सम्मान किया गया।

गीतांजलि डहरिया पति नंद कुमार डहरिया ने खरीदी के पहले दिन 12 क्विंटल 80 किलो धान का विक्रय किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों और केंद्र के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। खरीदी शुरू होने से किसानों में उत्साह देखा गया।

कार्यक्रम में सरपंच लोकेश्वर कंवर, विधायक प्रतिनिधि नरेश टंडन, जनपद सदस्य प्रतिनिधि अनिल टंडन, नोडल अधिकारी मनमोहन पैकारा, प्रबंधक डाकेश्वर पांडे, फड़ प्रभारी पंचराम यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कर्मचारी और ग्रामीण उपस्थित रहे।

विधायक प्रतिनिधि नरेश टंडन ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ प्रत्येक किसान तक पहुंचना चाहिए। धान खरीदी के दौरान किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और केंद्र में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित रहें। उन्होंने कहा कि किसानों का सम्मान करना सभी की जिम्मेदारी है।

✍️विजय मेश्राम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!