
कोरबा | करतला थाना क्षेत्र के ग्राम नोनबिर्रा में मंगलवार शाम करीब 5 बजे तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से स्कूटी सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान बनियापारा निवासी शुभम गुप्ता (23) और यशवंत गुप्ता (26) के रूप में हुई है। हादसे के बाद बस चालक वाहन सहित फरार हो गया। करतला पुलिस मामले की जांच करते हुए बस और चालक की तलाश में जुटी है। दशहरे के बीच हुए इस हादसे से दोनों परिवारों में मातम पसरा है।






