पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के करीबी राहुल यादव बने यादव महासभा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष

रायपुर, 14 अक्टूबर: अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा (छत्तीसगढ़) ने राहुल यादव को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। राहुल यादव पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के करीबी माने जाते हैं और पिछले 20 वर्षों से कांग्रेस में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं।

राहुल यादव पर कांग्रेस ने वर्ष 2019 में भरोसा जताते हुए उन्हें कोरबा नगर निगम पार्षद का टिकट भी दिया था। लंबे समय से राजनीति और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय राहुल यादव को अब यादव महासभा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

महासभा द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार, यह नियुक्ति राष्ट्रीय महासचिव बलवीर सिंह यादव, छत्तीसगढ़ राज्य प्रभारी मनोज यादव एवं राष्ट्रीय सचिव डी.आर. यादव की सहमति तथा प्रदेश अध्यक्ष भुवनेश्वर यादव के अनुमोदन से की गई है।

कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष के रूप में राहुल यादव से यादव समाज में एकता, भाईचारा और आपसी सहयोग को बढ़ावा देने के साथ संगठन को प्रदेश स्तर पर मजबूत बनाने की अपेक्षा की गई है। उनकी नियुक्ति से समाज के लोगों को एक मंच पर जोड़ने और सामाजिक उत्थान से जुड़े कार्यों को गति देने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!