
कोरबा: जिले में बरसात के दौरान रेत निकासी पर प्रतिबंध के बावजूद रेत माफियाओं की गतिविधियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं। रजगामार थाना क्षेत्र अंतर्गत गाडाघाट नाले से बेधड़क रेत निकाली जा रही है। रेत परिवहन के लिए इस्तेमाल होने वाले कच्चे रास्ते पर ट्रैक्टर के पहिए कीचड़ में धंस गए, जिसके बाद वाहन को निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।

घटना की तस्वीरें क्षेत्र में रेत निकासी की स्थिति बयां कर रही हैं। सवाल यह है कि प्रतिबंध के बावजूद नाले से रेत का उत्खनन और परिवहन कैसे जारी है? क्या जिम्मेदार विभाग को इसकी जानकारी नहीं है, या फिर कार्रवाई के अभाव में रेत माफियाओं के हौसले बुलंद हैं? अब देखना होगा कि संबंधित विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।






