
कोरबा: कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालने वाले एक पुलिसकर्मी के कथित तौर पर नशे की हालत में वाहन चलाने और कार को टक्कर मारने का मामला सामने आया है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। मामला सामने आने के बाद पुलिस महकमे में भी हलचल मच गई है।
जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना क्षेत्र के पावर हाउस रोड स्थित मस्जिद के पास एक पुलिसकर्मी ने कथित तौर पर नशे की हालत में कार को टक्कर मार दी। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
सूचना मिलते ही नगर कोतवाल प्रेमचंद साहू मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाइश देकर स्थिति को संभाला।
घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसके बाद मामला चर्चा में है। हालांकि, संबंधित पुलिसकर्मी के नशे में होने की आधिकारिक पुष्टि और मेडिकल परीक्षण की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।
अब देखना होगा कि मामले में पुलिस विभाग क्या कार्रवाई करता है और संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं।






