राजनीतिक गतिविधियों में संलिप्तता के आरोप में शिक्षक निलंबित

कोरबा | शासकीय सेवक रहते हुए राजनीतिक गतिविधियों में संलिप्तता और नगर पंचायत बलौदा के कार्यों में कथित हस्तक्षेप के मामले में शिक्षक प्रवीण कुमार डहरिया को निलंबित कर दिया गया है। वे करतला विकासखंड के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कथरीमाल में पदस्थ हैं।

संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग, बिलासपुर के आदेश के अनुसार, जांच में राजनीतिक गतिविधियों में उनकी सक्रिय संलिप्तता पाए जाने का उल्लेख है। निलंबन के बाद उनका मुख्यालय बीईओ कार्यालय करतला निर्धारित किया गया है। प्रवीण डहरिया, बलौदा नगर पंचायत अध्यक्ष कविता डहरिया के पति हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!