
हसदेव नदी में लापता आरक्षक की तलाश जारी
कोरबा | मोरगा चौकी क्षेत्र के हसदेव नदी पुल से 23 अक्टूबर को छलांग लगाने की आशंका के बाद लापता आरक्षक सुनील बैग की तलाश अब भी जारी है। बांगो-मोरगा पुलिस और DDRF की रेस्क्यू टीम नदी में लगातार खोजबीन कर रही है। आरक्षक की बाइक, मोबाइल और कपड़े पुल पर मिले थे। फिलहाल उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।






