कोरबा में AC आउटडोर चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

कोरबा | कोतवाली पुलिस ने हुंडई शोरूम के सामने से एसी आउटडोर चोरी करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें चोरी करने वाला गुड्डू बरेठ और चोरी का सामान खरीदने वाले कृष्णा बसोड़ व सैफ खान उर्फ सोनू खान शामिल हैं।

पुलिस ने चोरी का एसी आउटडोर, नकद रकम और मोबाइल फोन जब्त किया है। तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!